मनुमहाराज व्यक्तिगत जीवन में शिक्षक है। आप सरकारी सीनियर स्कूल में प्रधानचार्य है। आपका रिकार्ड अनुसार मनमोहन पुरोहित नाम है। विज्ञान विषय के प्रसिद्ध शिक्षक के रूप में जाने जाते है। शिक्षक रहते हुए आपने अनेक नवाचार किए है जैसे स्वध्याय हेतु प्रेरित करना, पुस्तकालय का उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण आदि। आप शिक्षण विधाओं, लीडरशिप आदि विषय के प्रशिक्षक है। आप प्राथमिक कक्षाओं की पर्यावरण विषय की पाठ्यपुस्तकों के लेखक है। आपने विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल लिखे है। वर्तमान में आप राजस्थान की राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा समिति के सदस्य है। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में आपके आलेख छपते रहते है।।